मोदी ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली 14 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

श्री बुहारी का रविवार को लंदन के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,“ नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन से अत्यंत दुःखी हूँ। मुझे विभिन्न अवसरों पर हुई हमारी मुलाक़ातें और बातचीत याद आती हैं। उनकी बुद्धिमत्ता, गर्मजोशी और भारत-नाइजीरिया मैत्री के प्रति अटूट प्रतिबद्धता अद्वितीय थी। मैं भारत के एक अरब 40 करोड़ लोगों के साथ उनके परिवार, नाइजीरिया की जनता और सरकार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ।”

श्री बुहारी वर्ष 2015 से 2023 तक नाइजीरिया के राष्ट्रपति रहे थे।

Next Post

निजी कंपनियों को सीएसआर पर खर्च बढ़ाने की जरूरत: क्रिसिल

Mon Jul 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) खाड़ी देशों, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में कुशल कामगारों की बढ़ती मांग को देखते हुए निजी कंपनियों को कौशल विकास में खर्च बढ़ाने की जरूरत है, ताकि इस अवसर का लाभ उठाया जा सके। बाजार अध्ययन कंपनी क्रिसिल की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा […]

You May Like