चीनी में 176 रुपये की साप्ताहिक गिरावट, खाद्य तेलों के भाव चढ़े

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चीनी 176 रुपये सस्ती हुई। चावल, गेहूं और खाद्य तेलों के दाम चढ़ गए जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

बीते सप्ताह मीठे के बाजार में चीनी का औसत भाव 176 रुपये गिरकर सप्ताहांत पर 5,167 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। गुड़ का भाव 46 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 19 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 4,170 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गेहूं सात रुपये महंगा हुआ और सप्ताहांत पर 2,885 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा भी दो रुपये चढ़कर 3,354 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

सप्ताह के दौरान तुअर दाल की औसत कीमत 95 रुपये और चना दाल की 26 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। उड़द दाल 17 रुपये महंगी हुई। मसूर दाल की कीमत 52 रुपये और मूंग दाल की 17 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई।

बीते सप्ताह मूंगफली तेल की औसत कीमत 156 रुपये और सोया तेल की 98 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल 79 रुपये और सरसों तेल 40 रुपये मजबूत हुआ। वनस्पति की कीमत 38 रुपये और सूरजमुखी तेल की 25 रुपये प्रति क्विंटल ऊपर रही।

Next Post

उत्तर प्रदेश से निर्यात 2030 ढाई गुना कर 5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य: पीयूष गोयल

Sun Sep 27 , 2026
ग्नेटर नोएडा / नयी दिल्ली, 27 दिसबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश में अवसंरचना सुविधाओं के तीव्र विस्तार , प्रौद्योगिकी कौशल विकास तथा अन्य क्षेत्रों में दिख रही तेज प्रगति और भारत के लिए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से मिल रहे अवसरों का उल्लेख करते […]

You May Like