निगम के पक्ष मे फैसला, करोड़ो राजस्व की भूमि सुरक्षित

ग्वालियर:अधीनस्थ न्यायालय द्वारा निगम के पक्ष में निगम अधिपत्य भूमि का एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। यह भूमि जिंसी नाला क्रमांक 1 छप्पर वाला पुल स्थित करीब 4000 वर्ग फुट से अधिक भूमि है, जिसकी कलेक्टर गाइड लाईन एवं मार्केट वैल्यू लगभग 6 से 7 करोड रुपए है ।नोडल अधिकारी अनूप लिटोरिया ने बताया कि पूर्व में सर्वोच्च न्यायालय तक पूरन सिंह के नाम से मुकदमा चला था जिसमें निगम के पक्ष में फैसला हुआ था।

वर्ष 2016 मे प्रदीप जैन द्वारा अधीनस्थ न्यायालय में स्वत्व स्वामित्व का वाद दायर किया गया जिसमें बताया गया कि यह भूमि प्लॉट क्रमांक 12 के रूप में ग्वालियर विकास प्राधिकरण से मिली थी। निगम की ओर से मजबूती से पक्ष स्थापित कर न्यायालय को बताया गया कि पूर्व में समान भूमि का वाद सर्वोच्च न्यायालय से निगम के पक्ष में निर्मित हो चुका है। तब अधीनस्थ न्यायालय द्वारा यह भूमि नजूल शासकीय मानकर फैसला दिया गया है।

Next Post

निगम परिषद की बैठक 8 सितम्बर तक स्थगित

Wed Aug 27 , 2025
ग्वालियर: नगर निगम परिषद के साधारण सम्मेलन का आयोजन सभापति मनोज सिंह तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में किया गया। बैठक में समाजसेवी रामनिवास सिंह कौरव के आकस्मिक निधन हो जाने के कारण परिषद की बैठक 8 सितम्बर दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। […]

You May Like