यूनिवर्सल हॉस्पिटल की सभी सोनोग्राफी मशीनें सील

इंदौर: शहर के यूनिवर्सल हॉस्पिटल एंड केयर सेंटर पर पीसीपीएनडीटी नियमों के उल्लंघन और अपंजीकृत चिकित्सकों के कार्यरत पाए जाने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है.अस्पताल की सभी अल्ट्रासोनोग्राफी सोनोग्राफी मशीनों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है तथा पीसीपीएनडीटी पंजीयन के नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई है.

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी द्वारा अस्पताल का औचक निरीक्षण कराया गया था, प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आने के बाद विशेष टीम गठित कर पुनः निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अस्पताल में दो अपंजीकृत चिकित्सक- डॉ. अर्पित जैन और डॉ. सचिन भटेले- इको संबंधी कार्य कर रहे थे, जो नियमानुसार अनुमत नहीं है.

इस गंभीर अनियमितता की जानकारी कलेक्टर को दी गई, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए. इसके बाद पीसीपीएनडीटी दल की डॉ. कल्पना भटनागर और श्रीमती दीपमाला बमने की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी सोनोग्राफी मशीनों को सील किया और पंचनामा तैयार किया. प्रशासन ने अपंजीकृत चिकित्सकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं तथा स्पष्ट किया है कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.

Next Post

नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई में दोहरा मापदंड

Sat May 30 , 2026
इंदौर: नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई में अक्सर दोहरा मापदंड देखने को मिलता है. फुटपाथ से गरीब और छोटे रेहड़ी-पटरी वालों का सामान तुरंत जब्त कर लिया जाता है या उन्हें हटा दिया जाता है, जबकि प्रभावशाली लोगों और बड़े दुकानदारों पर नरमी बरती जाती है, जिससे निगम की […]

You May Like