बारिश और मुसीबत: इकारा गांव की टूटी सड़क अब तक नहीं बनी

छतरपुर। हालिया बारिश ने मौसम को सुहाना बनाया और औसत से अधिक बारिश दर्ज हुई, वहीं लगातार बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। बिजावर विधानसभा के इकारा गांव में बाढ़ से टूटी सड़क दो महीने बाद भी दुरुस्त नहीं हो सकी, जिससे बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं।

गुरुवार सुबह से जिले में आसमान पर घने बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटे रही। मौसम विभाग ने दिनभर 20 से 40 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है।

पिछले दिनों बारिश ने मौसम में बदलाव किया। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहा। मंगलवार को तापमान गिरकर 30 डिग्री अधिकतम और 26 डिग्री न्यूनतम दर्ज हुआ। शाम को हुई बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली।

हालिया बारिश के आंकड़े

छतरपुर: 1.5 इंच

लवकुशनगर: 0

बिजावर: 0.1 इंच

नौगांव: 0.2 इंच

राजनगर: 0.7 इंच

गौरिहार: 0.9 इंच

बक्सवाहा: 0.3 इंच

अब तक जिले में कुल 51.1 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है, जो पिछले साल की तुलना में (38.5 इंच) अधिक है।

किसानों की चिंता

लगातार बारिश से मूंगफली, सोयाबीन और उड़द की फसलें प्रभावित हुई हैं। वर्तमान में कटाई का समय होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

इकारा गांव की समस्या

बिजावर विधानसभा के इकारा गांव में हाल ही में आई बाढ़ से सड़क बह गई थी। दो महीने बीतने के बाद भी सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हुआ। नतीजतन, बच्चों को स्कूल जाने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है और एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही। ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

Next Post

नशे की गोलियां बेचते पकड़ाई महिला

Fri Sep 19 , 2025
इंदौर: द्वारकापुरी पुलिस ने एक महिला को नशे की गोलियां बेचते हुए धर दबोचा. आरोपी महिला की पहचान मनदीप उर्फ दीप कौर, पत्नी रायसिंह, निवासी आकाश नगर गुरुद्वारे के पास के रूप में हुई है. उसे द्वारकापुरी कचरा प्लांट के पास से पकड़ा.थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि पुलिस […]

You May Like