
मंदसौर। नई आबादी थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराध में प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी गई फोर्स कंपनी की तुफान कार बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व सीएसपी जितेंद्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सेजपुरिया निवासी लोकेश कुमावत ने थाना नई आबादी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उनके पिता के नाम से पंजीकृत तुफान वाहन (क्रमांक MP14TC0166) चोरी कर ले गया है। इस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को बरामद कर लिया।
बरामद वाहन की कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
