ग्वालियर: गोपाष्टमी के अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर में भक्तगणों ने नंदगांव बरसाना की परंपरा अनुसार गौ माता का पूजन किया। मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री ने विधि विधान के साथ गौ माता का तिलक चंदन लगाकर माला पहनाकर पूजन अर्चन किया। गाय को गुड़, चने की दाल, चारा खिलाया गया। सभी भक्तों ने ढोलक, झांझ, मंजीरे के साथ मंदिर परिसर में कीर्तन करते हुए गौ माता के साथ शोभायात्रा निकाली।
गौ माता की आरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, संतोष शर्मा,रविंद्र सिंघल चौबे, आयुष शर्मा, बृजेश भुजंग, संतोष गुप्ता, ब्रजेश पाठक, ऋषि,राजेश गर्ग, कैलाश,बंसल, सुनीता गुप्ता आदि उपस्थित थे।
