
दमोह. सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर 18 जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है.दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया और सीएसपी एचआर पांडे के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार के नेतृत्व में एएसआई अलजार सिंह, प्रधान आरक्षक महेश यादव, देवेंद्र रैकवार, कलीम खान, अजीत दुबे, अभिषेक चौबे,आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, कृष्णकांत व्यास, आरक्षक विष्णु,आरक्षक आयुष मिश्रा,राजकुमार ठाकुर,भूपेंद्र दांगी, नवल किशोर यादव, शुभम पचौरी, दरबारी, प्रदीप चौधरी, रवि गौतम के सहयोग से मंगलवार रात मुखबिर की सूचना के आधार पर शहर के कच्चा सिंधी कैंप में दिनेश राठौर के टेंट हाउस के सामने रेड कार्रवाई कर 18 आरोपियों के पास व फड़ से नगद रुपए, 13 मोबाइल व ताश के पत्ते कुल मशरूका 1 लाख 70,000 रुपए का जप्त किए गये. साथ ही आरोपियों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किए गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों में सतीश रजक,अरविंद प्रजापति, गोविंद उर्फ गुड्डू प्रजापति,शिशुपाल पटेल, राजा अहिरवार, गुलशन राठौर, रोहित सिंह,लक्ष्मण अहिरवार, ललित पटेल, आकाश राठौर, अमित प्रजापति, रूपचंद विश्वकर्मा, सौरभ पटेल,वीरू अहिरवार,रूपचंद गुप्ता, रोहित अहिरवार,बिट्टू अहिरवार, लोकेश रैकवार पर कार्रवाई की गई है.
