नौरादेही में बाघिन राधा एन-1 तीन शावकों के साथ कैमरे में हुई कैद

रहली: वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व से फिर एक बार खुशखबरी आई है.मदर ऑफ नौरादेही कहलाने वाली बाघिन राधा यानी एन-1 तीन शावकों के साथ कमरे में कैद हुई है, जिनकी उम्र 7-8 महीने है. कुछ दिनों से इलाके में एक बाघिन के शावकों के साथ नजर आने की चर्चा चल रही थी. लेकिन टाइगर रिजर्व के पास कोई प्रमाण न होने के
कारण प्रबंधन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा था. अब जब एन-1यानि बाघिन राधा 03 शावकों के साथ कमरे में कैद हो गई है, तब टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इसकी पुष्टि कर दी है. ये दश्य नौरादेही सिंगपुर रेंज में दिखा. नौरादेही टाइगर में अब बाघों की संख्या 26 पहुंच गई है. नौरादेही टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डॉ ए.ए. अंसारी ने बताया बाघिन राधा 3-4 दिन पहले कैमरे में शावकों के साथ नजर आई है.

फोटो मिलने के बाद मैदानी इलाके से इसकी पुष्टि करने के बाद जानकारी पुख्ता हो गई है. खास बात ये है कि बाघिन राधा ने तीसरी बार नौरादेही में शावकों को जन्म दिया है. सबसे पहली बार बाघिन राधा ने 03 शावकों को जन्म दिया था. उसके बाद 04 शावकों को जन्म दिया. और अब तीसरी बार 03 शावकों के साथ नजर आ रही है.

Next Post

कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की बंपर आवक, 300 से अधिक ट्रालियों का पंजीयन; मक्का के कम दाम से किसान निराश

Fri Nov 14 , 2025
बंडा: स्थानीय कृषि उपज मंडी में सोयाबीन और मक्का की जबरदस्त आवक दर्ज की गई है। कल सुबह से लेकर देर शाम तक 300 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियां सोयाबीन एवं मक्का लेकर मंडी पहुँचीं। प्रथम व द्वितीय पाली में मिलाकर 5600 क्विंटल से अधिक सोयाबीन की आवक बताई गई है। डाककर्ता […]

You May Like