सारनी। भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश ने महेंद्र सिंह ठाकुर को प्रदेश के नगरी निकाय स्वायत्तशासी क्षेत्र का सह प्रभारी नियुक्त किया है। ठाकुर वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं और लंबे समय तक कोल इंडिया लिमिटेड में संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। संगठन से सेवानिवृत्ति के बाद भी वे निरंतर सक्रिय रहते हुए महत्वपूर्ण संगठात्मक भूमिका निभा रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर जिला इकाई के विभाग प्रमुख विनय डोंगरे, जिला मंत्री पंजाब गायकवाड़ सहित सभी कार्यकर्ताओं ने ठाकुर को शुभकामनाएं दीं और इसे संगठन के लिए सशक्त कदम बताया।
महेंद्र सिंह ठाकुर को मजदूर संघ ने नगरी निकाय स्वायत्तशासी क्षेत्र का सह प्रभारी बनाया
