मुंबई, 02 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 41.25 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.4925 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 16.50 पैसे गिरकर 91.08 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपये में आज शुरू से ही गिरावट रही। यह 15.50 पैसे की गिरावट में 91.2350 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। एक समय यह 91.65 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया था।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर सूचकाकं में 0.9 प्रतिशत की तेजी से रुपये पर दबाव रहा। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में 10 प्रतिशत की उछाल से भी भारतीय मुद्रा कमजोर हुई है।
