विदेशी मुद्रा भंडार 2.54 अरब डॉलर गिरकर 635.7 अरब डॉलर पर

मुंबई 23 फरवरी (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में भारी गिरावट से 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन सप्ताह बाद 2.54 अरब डॉलर लुढ़ककर 635.7 अरब डॉलर पर आ गया।

वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह चढ़ता हुआ 7.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 638.3 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.52 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 539.6 अरब डॉलर पर आ गई। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.94 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 74.2 अरब डॉलर हो गया।

इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 17.9 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.4 करोड़ डॉलर की तेजी के साथ 4.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Next Post

श्रीलंका 5 जी के लिए डिजिटल टेलीविज़न करेगा पेश

Sun Feb 23 , 2025
कोलंबो, 23 फरवरी (वार्ता) श्रीलंकाई सरकार 5जी के लॉन्च के लिए स्पेक्ट्रम स्थान खाली करने के लिए डिजिटल टेलीविज़न पेश करेगी। स्थानीय मीडिया ने रविवार को डिजिटल अर्थव्यवस्था के उप मंत्री एरंगा वीररत्ने के हवाले से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनालॉग टेलीविजन वर्तमान में 26 चैनलों के बराबर […]

You May Like