ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, नौ पैसे मजबूत

मुंबई, 12 सितंबर (वार्ता) शेयर बाजार में तेजी और बैंकों की डॉलर बिकवाली से शुक्रवार को रुपया नौ पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.26 रुपये प्रति डॉलर का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 23.50 पैसे टूटकर 88.35 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर रही थी।

रुपये पर आज सुबह दबाव रहा और यह चार पैसे की गिरावट के साथ 88.39 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। एक समय 88.4275 रुपये प्रति डॉलर तक टूटने के बाद इसमें धीरे-धीरे मजबूती लौटी और यह 88.24 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। अंत में यह 88.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से रुपये को समर्थन मिला। साथ ही बैंकों की डॉलर बिकवाली से भी रुपया मजबूत हुआ।

Next Post

गोयल ने जापान, यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि मंडलों से की बैठकें

Fri Sep 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) जापान के बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेबीआईसी) के गवर्नर हयाशी नोबुमित्सु के नेतृत्व भारत की यात्रा पर आये एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राजधानी में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। श्री गोयल ने इस बैठक को उपयोगी बैठक को उपयोगी बताते […]

You May Like

Play sound