आदिम जाति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों को एक साल से नहीं मिला वेतन

भोपाल। मप्र आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारियों के रोके गए वेतन के मामले में मांग की गई है. विभाग के अस्थाई कर्मचारियों को पिछले एक साल से वेतन भुगतान नहीं किया गया है. इस मामले को लेकर मप्र कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है. साथ ही सात दिनों में वेतन भुगतान करने की मांग पत्र के माध्यम से की गई है.
मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि विभाग के स्कूलों और छात्रावास में कार्यरत हजारों स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी और अंशकालीन कर्मचारियों को पिछले एक साल से वेतन भुगतान नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का स्पष्ट आदेश है कि अनियमित कर्मचारियों को माह की 5 तारीख तक वेतन भुगतान कर दिया जाए. विभाग के प्रमुख सचिव ने भी माह फरवरी में आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह में वेतन भुगतान कार दिया जाएगा, लेकिन अभी भी वेतन भुगतान नहीं किया गया है.

Next Post

इंदौर नगर निगम को बनाया आत्मनिर्भरः महापौर

Thu Apr 3 , 2025
ठेकेदारों का पुराना हिसाब किया चुकता ग्रीन कचरे के निपटान में देश में पहला स्थान इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर में संपादक समूह की बैठक में बताया कि नगर निगम अब वित्तिय मामलों में आत्मनिर्भर हो गई है. सालभर के वेतन के बाद बिजली के खर्च की राशि देने […]

You May Like