सीहोर। क्रिसेंट रेजिडेंसी में रविवार को रहवासियों की समिति का गठन किया गया. मुख्य अतिथि विधायक सदेश राय उपस्थित थे. सर्वसहमति से रहवासियों द्वारा कॉलोनी समिति का अध्यक्ष समाजसेवी सतीश सोनी को चुना गया. विधायक सुदेश राय ने कहा कि एक मजबूत और संगठित समिति किसी भी आवासीय परिसर के बेहतर संचालन एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. समिति के माध्यम से समाज के नियम, व्यवस्थाएं एवं विकास कार्य और अधिक प्रभावी रूप से संचालित किए जा सकेंगे. रहवासियों ने नई समिति के साथ मिलकर सुव्यवस्थित एवं बेहतर सोसायटी निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया.
क्रिसेंट रेजिडेंसी कॉलोनी के अध्यक्ष बने सोनी
