
उज्जैन। मप्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल से पूजन-अर्चन किया। मंत्री भूरिया ने सुबह महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वे करीब आधे घंटे तक मंदिर में मौजूद रही। मीडिया से बातचीत में मंत्री भूरिया ने कहा कि मंदिर समिति ने साफ-सफाई से लेकर दर्शन आदि की उत्कृष्ट व्यवस्था कर रखी है। मंत्री भूरिया यहां कालिदास अकादमी में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।
