एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा शुरू, विद्यार्थियों को सीएम ने दी शुभकामनाएं; टैगोर जयंती पर किया नमन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में असफल रहे विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि उनके लिए द्वितीय परीक्षा अवसर की शुरुआत आज से हो रही है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सभी परीक्षार्थियों को सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह अवसर विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने का माध्यम बनेगा। उन्होंने छात्रों से आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में शामिल होने का आह्वान किया।

उधर,मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य, कला और संगीत के माध्यम से मानवता तथा विश्व बंधुत्व का संदेश देने वाला टैगोर का जीवन पूरे विश्व के लिए ज्ञान का प्रकाशपुंज है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के विचार आज भी समाज को प्रेरणा और नई चेतना प्रदान कर रहे हैं।

 

Next Post

गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में सतना में आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन

Thu May 7 , 2026
सतना: कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में की गई भारी बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी  के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को  धरना-प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन शाम 4 बजे से 6 बजे तक सेमरिया चौक ओवरब्रिज के नीचे आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के […]

You May Like