नर्मदा जयंती पर महापौर ने किया अभिषेक और पूजन

इंदौर: आज महापौर द्वारा नर्मदा जयंती पर रिंग रोड स्थित प्रतिमा का दूध और जल अभिषेक कर पूजन और आरती की गई. इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी मौजूद थे. साथ ही माँ नर्मदा से शहर की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की गई.शहर के पश्चिमी रिंग रोड पर स्थित मां नर्मदा चौराहे पर माता नर्मदा की प्रतिमा पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने माता का दूध और जल अभिषेक कर नर्मदा जयति मनाई.

इस दौरान क्षेत्रीय रहवासियों की मौजूदगी में महाआरती की गई. इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के नागरिक नर्मदा प्रतिमा स्थल पर पहुँचे. श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा का पूजन-अभिषेक कर ‘नर्मदे हर’ का जयघोष किया.महापौर भार्गव ने कहा कि इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश के लिए आज का दिन विशेष आस्था और गौरव का है.

पूरे प्रदेश में जीवनदायिनी माँ नर्मदा की जयंती पूरे श्रद्धा-भाव और उल्लास के साथ मनाई जा रही है. सुबह से ही नर्मदा भक्तों द्वारा मंदिरों व घाटों पर पूजन-अभिषेक किया जा रहा है. माँ नर्मदा मध्य प्रदेश की जीवनरेखा है. उनकी जयंती न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह जल, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी संदेश देती है.

Next Post

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने वंदे मातरम चौक का लोकार्पण किया

Mon Jan 26 , 2026
सागर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अंबेडकर वार्ड में निर्मित “वंदे मातरम चौक” का लोकार्पण मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी उपस्थित रहे।भारत माता की प्रतिमा का अनावरण कर उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि बहुत ही […]

You May Like