भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे का हुआ भव्य स्वागत

दमोह.भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एड. अश्विनी परांजपे का शनिवार को प्रथम दमोह आगमन हुआ.जहां जिला भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के पूर्व जबेरा, नोहटा व मारूताल नाके में भी स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नोहटा में मध्यप्रदेश शासन में संस्कृति पर्यटन धार्मिक व धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी की विशेष उपस्थिति रही. कार्यक्रम के दौरान श्रीमती परांजपे ने उपस्थित महिलाओं से पोषण आहार विषय पर संवाद किया. उन्होंने संतुलित आहार, मातृ व शिशु स्वास्थ्य तथा कुपोषण से मुक्ति के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया. पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया तंदुपरांत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.अंत में पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया के निवास पहुंच कर भेंट की.जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एड. अश्विनी परांजपे, जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती स्मृति जैन, नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वर्षा रैकवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन उपाध्याय, जिला मंत्री श्रीमती श्यामा उरैती, सुश्री विनीता परस्ते, जिला सह कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम खरे, पूर्व जिलाध्यक्ष पार्षद श्रीमती कविता राय व श्रीमती प्रतिभा तिवारी, पार्षद श्रीमती सीमा जैन मंचासीन रहीं.

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया.इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का शॉल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया.

जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि भाजपा संगठन में महिला मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एड. अश्विनी परांजपे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं.स्वागत अभिभाषण देते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वर्षा रैकवार ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ निभाएंगी. महिला मोर्चा की पूरी टीम के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने व महिलाओं के हित में निरंतर कार्य करेंगी.

कार्यक्रम संचालन श्रीमती अर्चना जैन एवं समापन आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा तिवारी ने जताया.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति रही.

Next Post

राहुल गांधी 17 जून को कोटा आएंगे

Sat Jun 13 , 2026
कोटा, 13 जून (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 17 जून को राजस्थान में कोटा के दौरे पर आएंगे और यहां वह नीट पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम एवं देहात कांग्रेस […]

You May Like