सूरज मिश्रा को फिर से मिला सीईओ का अतिरिक्त प्रभार

देवसर। जनपद पंचायत देवसर में एक बार फिर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आज 10 नवंबर को आदेश जारी कर सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को सीईओ जनपद पंचायत देवसर के प्रशासकीय प्रभार से मुक्त कर दिया है। वहीं सूरज मिश्रा को पूर्व की भांति जनपद पंचायत देवसर का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। प्रशासनिक कार्य सुविधा को देखते हुए जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अब जनपद पंचायत देवसर की पूरी जिम्मेदारी एक बार फिर सूरज मिश्रा संभालेंगे।

Next Post

टीएचडीसी कंपनी पर बिना सूचना मकान गिराने का आरोप

Tue Nov 10 , 2026
सिंगरौली। टीएचडीसी अमिलिया कोल माइंस पिड़रवाह के अधिकारियों पर बिना सूचना दिए दो भाइयों का पुश्तैनी मकान गिराने का आरोप लगा है। आज मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में ग्राम पिड़रवाह निवासी लक्षनधारी सिंह एवं सुखलाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय और उचित मुआवजे की मांग की। शिकायत […]

You May Like