एएमसीए के निर्माण कार्यक्रम को मिली मंजूरी

नयी दिल्ली 27 मई (वार्ता) सरकार ने सरकारी निजी साझीदारी (पीपीपी) से स्वदेशी उन्नत मध्यम युद्धक विमानों (एएससीए) के निर्माण के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और एक मजबूत घरेलू एयरोस्पेस औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इस कार्यक्रम की रूपरेखा को मंजूरी दी है। इस कार्यक्रम को एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) उद्योग साझीदारी के माध्यम से क्रियान्वित करने के लिए तैयार है। एडीए जल्द ही एएमसीए विकास चरण के लिए रुचि की अभिव्यक्ति पत्र जारी करेगा।

यह मॉडल दृष्टिकोण प्रतिस्पर्धी आधार पर निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों को समान अवसर प्रदान करता है। वे स्वतंत्र रूप से या संयुक्त उद्यम के रूप में या संघ के रूप में बोली लगा सकते हैं। इकाई/बोलीदाता देश के कानूनों और नियमों का अनुपालन करने वाली एक भारतीय कंपनी होनी चाहिए।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह एएमसीए प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए स्वदेशी विशेषज्ञता, क्षमता और क्षमता का दोहन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रमुख मील का पत्थर होगा।

Next Post

दतिया और सतना को मिलेगी हवाई उड़ान की सुविधा, मोदी देंगे सौगात

Tue May 27 , 2025
भोपाल, 27 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को प्रदेश के दो प्रमुख तीर्थ स्थलों दतिया और सतना को हवाई उड़ान की ऐतिहासिक सौगात देंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी भोपाल से वर्चुअली दतिया और सतना में नव निर्मित एयरपोर्ट्स का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी लोकार्पण कार्यक्रम में […]

You May Like