मां पूर्णा की चरण पादुका की भैंसदेही में पूजा, शोभयात्रा महाप्रसादी वितरित 

भैंसदेही।भैंसदेही श्री पूर्णा माता उद्गम स्थल काशी तालाब भैंसदेही के तत्वावधान में श्री पूर्णा माता का 35 वां वार्षिक महोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया जा रहा है। माँ पूर्णा की चरण पादुका की शोभायात्रा का नगर में मुख्य मार्गो से होते हुए भ्रमण हुआ। वार्डवासियों ने महाराष्ट्र प्रांत से पहुंची डिंडी शोभायात्रा का जोरदार स्वागत कर पैर पखारे। उनके स्वल्पाहार, चाय-नाश्ते, भोजन की व्यवस्था की। शोभायात्रा में पधारे श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे व माँ पूर्णा की पालकी के साथ जमकर नृत्य किया। काशी तालाब पर विशाल भंडारा हुआ। माँ पूर्णा समिति ने बताया कि 19 मार्च को जगत गुरू संत तुकाराम महाराज की गाथा पारायण प्रारंभ कर की गई। इसके बाद माँ पूर्णा मंदिर काशी तालाब पर माँ पूर्णा का अभिषेक, हवन-पूजन, आरती के बाद महाप्रसादी का वितरण हुआ।

Next Post

30 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Fri Mar 28 , 2025
दमोह:जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मां चंडी वार्ड निवासी मिथुन अहिरवार उम्र करीब 30 वर्ष पर जानलेवा हमला होने से गंभीर हालत में इलाज के लिए हटा अस्पताल से दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. जिसका उपचार जारी है, घटना की जैसे ही जानकारी लगी थी. तत्काल […]

You May Like

Play sound