नंदानगर में ब्लेड से हमला: दो युवक घायल, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर: गली नंबर 8 में पुराने विवाद को लेकर युवक ने दो साथियों पर ब्लेड से हमला कर दिया. दोनों घायलों का इलाज जारी है, पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया.
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में देर रात गली नंबर 8, माया लॉन्ड्री के पास ब्लेड से हमला करने की घटना सामने आई है. 20 वर्षीय सागर वाडिया, निवासी जगजीवन राम नगर, अपने साथी आयुष के साथ एमआर 10 की ओर जा रहा था.

इसी दौरान आरोपी कुनाल, निवासी गौरी नगर, ने उन्हें पीछे से आवाज देकर रोका. सागर ने पुलिस को बताय कि आरोपी ने पहले आस्था टॉकीज के पास हुए वाहन विवाद का हवाला देते हुए गाली-गलौज की. जब सागर ने इसका विरोध किया तो कुनाल ने हाथ में रखे ब्लेड से उसके चेहरे पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया. बीच-बचाव के लिए आए आयुष पर भी आरोपी ने चेहरे पर हमला कर दिया. घटना की रिपोर्ट पर परदेशीपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है.

Next Post

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Tue Nov 18 , 2025
इंदौर: सुपर कॉरिडोर रोड पर लापरवाही से चलाए गए लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो परिजन घायल हुए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु की.एरोड्रम थाना क्षेत्र में सुपर कॉरिडोर–छोटा बागड़दा रोड पर तेज […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।