RPF के सहयोग से पुलिस ने पकड़ा गांजा

इटारसी। सिटी पुलिस ने आरपीएफ के सहयोग से ठंडी पुलिया के पास बारह बंगला क्षेत्र से करीब सवा लाख रुपए कीमत का गांजा जब्त करके आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गांजे का वजन 5 किलो 834 ग्राम है।पुलिस के अनुसार

आरोपी

ठंडी पुलिया के पास थे।

थाना इटारसी में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इटारसी क्षेत्र में उड़ीसा के गाजा तस्कर अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आये हैं तथा उक्त गांजा को खपाने की फिराक में ठंडी पुलिया के पास 12 बंगला रोड इटारसी के पास हैं। सूचना पर थाना इटारसी पुलिस बल द्वारा आरपीएफ इटारसी के साथ मिलकर अविलंब कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर दो पुरुषों दामोदर मलिक पिता अभि मलिक उम्र 35 साल निवासी दिगी जिला गंजाल उड़ीसा और सोमनाथ पिता कैलाशचन्द्र मुनि उम्र 22 साल निवासी दिगी जिला गंजाल उड़ीसा के कब्जे से 5 किलो 834 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया।

Next Post

दस हजार का इनामी सलीम ईरानी दो बेटों संग गिरफ्तार 

Fri Mar 28 , 2025
इटारसी। पुलिस ने पिछले वर्ष 25 दिसंबर की आधी रात को ईरानी डेरा पर हमला करके हत्या और मारपीट करने के मुख्य आरोपी सलीम ईरानी और उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार किया है। मामले के छह आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने वर्तमान में मोहम्मद […]

You May Like

Play sound