उत्तराखंड के कलाकार सिखा रहे लोकनृत्य, कार्यशाला आरंभ

नर्मदापुरम। बच्चों के सर्वांगीण विकास और उन्नयन के लिए समेरिटंस ग्रुप द्वारा सतत् प्रयास किए जाते हैं। इसी क्रम में विद्यालय में सोमवार से लोक नृत्य कार्यशाला का आरम्भ किया गया। इस कार्यशाला में उत्तराखंड और श्रीलंका से आए कलाकारों के दल द्वारा बच्चों को लोकनृत्य सिखाया जा रहा है। कलाकारों के दल में तनुजा ओली सनवाल अवधि लोक नृत्य, अवंतिका राजस्थानी लोक नृत्य,

निकिता उत्तराखंड, दीप्ति कथक और श्रीलंका से आईं मालसी द्वारा श्रीलंकन लोक नृत्य बच्चों को सिखाया जा रहा है।

कार्यक्रम के आरंभ में समूह के डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा ने कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि ये उत्कृष्ट कलाकार हैं। इनसे आप नृत्य की बारीकियों को सीखें। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही उत्तम समय है, इसका सदुपयोग कीजिए और कलाओं में पारंगत होकर अपना करियर बनाएं।

कार्यक्रम का आरंभ माता सरस्वती पूजन से हुआ। कलाकारों का सम्मान प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने किया। कार्यक्रम में संगीत प्रभारी चंदन मंडल, वैशाली तिवारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शर्मा ने किया।

Next Post

विधायक संजय पाठक अपराधिक अवमानना मामले में तलब

Mon Apr 6 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने अपराधिक अवमानना मामले की सुनवाई करते हुए भाजपा विधायक संजय पाठक को तलब किया है। आपराधिक अवमानना की सुनवाई के दौरान विधायक संजय पाठक की तरफ से हलफनामा पेश करते हुए अपनी गलती स्वीकार कर बिना […]

You May Like