प्रयागराज से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर का पिता

जबलपुर। कुख्यात गैंगस्टर छोटू चौबे के फरार पिता को क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने जबरन जमीन पर कब्जा कर अवैध मकान बनाकर बेटे गुर्गो को संरक्षण दिया बल्कि फरारी भी कटवाई है। पकड़े गए आरोपी को जबलपुर लाने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

कंट्रोल रूम में एएसपी डॉ. आयुष जाखड़ ने पत्रकारवार्ता में बताया कि क्राइम ब्रांच ने विगत माह भूलन बस्ती में दबिश देते हुये माढ़ोताल में हुई, ग्वारीघाट के हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी शेख आदिल निवासी नया मोहल्ला बड़ी ओमती को पकड़ा था। जिससे भारी मात्रा में हथियार बरामद हुये थे। जिसने पूछताछ करने पर उक्त मकान में उसे छोटू चौबे के पिता शेखर चौबे ने फरारी काटने के लिये रूकवाया था व घर भी शेखर चौबे, छोटू चोबे का होना बताते हुये शेखर चौबे के संरक्षण में फरारी काटना बताया था। मकान की तलाशी में मिले भारी मात्रा में हथियार एवं मोबाईल आदि सामग्री जप्त कर आरोपी शेख आदिल, शेखर चौबे, सुयश उर्फ छोटू चौबे, बाबू सिंधी के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दज किया था। भूलन बस्ती स्थित मकान के सम्बंध में जानकारी जुटाई गई तो पता कि उक्त मकान छोटू चौबे ऊर्फ सुयश चौबे एवं चंद्रशेखर चौबे एवं चंद्रशेखर चौबे की पत्नि रीता चौबे का है जिसके सम्बंध में नगर निगम एवं राजस्व विभाग से जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि छोटू चौबे एवं चंद्रशेखर चौबे एवं चंद्रशेखर चौबे की पत्नि रीता चौबे के नाम से नगर निगम जबलपुर के राजस्व मे कोई रिकार्ड दर्ज नहीं है। खसरा नं. 95 के भूमि अशोक साहू के द्वारा भूमि की प्लाटिंग कर भूखंड विक्रय किया गया गया था। बिल्डर्स अशोक साहू से उक्त विवादित मकान के बने होने के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि उसने उक्त भूमि को अपने बेटे के नाम से वर्ष 2012 मे रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के आधार पर क्रय करते हुये दो लोगों को 1000-1000 वर्गफिट प्लाट विक्रय कर दिया था जिनका नाम राजस्व रिकार्ड में नाम दर्ज है। और यह भी बताया कि वर्ष 2018-19 मे उसे पता चला कि उक्त दोनों प्लाटो पर किसी और के द्वारा मकान का निर्माण कार्य चल रहा है, तब वह अधबनी दीवार और बाउण्ड्रीवाल तुड़वाने के लिये जेसीबी लेकर निर्माणाधीन मकान मे गया था और दीवार तुड़वा रहा था तभी शेखर चौबे अपने लडके छोटू चौबे के साथ मिलकर खतरनाक हथियार दिखाकर उसे वहां से खदेड़ दिया था। वर्ष 2022 में उसे पता चला कि उक्त दोनों प्लाटो पर छोटू चौबे और शेखर चौबे ने पक्का मकान खड़ा कर लिया है। डर के कारण कहीं पर शिकायत प्रस्तुत नही की गयी थी। इस मकान में गैंग के सदस्यों की फरारी कटवाई जा रही थी बल्कि अवैध हथियारों की सप्लाई का काम भी यहां से चल रहा था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से शेखर चौबे फरार थ। जिसकी गिरफ्तारी पर 3 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।

ऐसे चढ़ा चत्थे-

कन्ट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह परिहार को फरार आरोपी के प्रयागराज में होने की सूचना मिली। जिसके बद क्राइम ब्रांच प्रभारी शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम प्रयागराज रवाना हुई जहां से आरोपी चंद्र शेखर चौबे पिता स्व पंडित चेतराम चौबे 75 वर्ष निवासी स्नेह नगर कमला नेहरू थाना मदन महल को अभिरक्षा में लेकर जबलपुर लाया गया।

Next Post

इंदौर में दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का किया आत्मीय स्वागत

Sat Sep 19 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को इंदौर आगमन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया। राहुल गांधी इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे तथा शिक्षा, भर्ती और […]

You May Like