जिला कोर्ट के समीप खाली प्लॉट में अचानक लगी आग, दमकल की तत्परता से टली बड़ी घटना

इंदौर:एमजी रोड स्थित जिला कोर्ट परिसर के पास को उस समय हड़कंप मच गया, जब शनि मंदिर के नजदीक एक खाली प्लॉट में अचानक आग भड़क उठी. प्लॉट में लंबे समय से जमा कचरा और सूखी झाड़ियां आग की चपेट में आ गईं, जिससे कुछ ही मिनटों में लपटें ऊंची उठने लगीं. आग की तीव्रता देख आसपास के लोग घबरा गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

फायर ब्रिग्रेड से मिली जानकारी के अनुसार खाली प्लॉट में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जलती हुई वस्तु या ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब 2000 लीटर पानी का उपयोग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया, जिससे आसपास के भवनों और कोर्ट परिसर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

इसी तरह की घटना पालदा के पवनपुरी क्षेत्र में भी एक अलग घटना सामने आई, जहां एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई. सूचना मिलने पर दमकल वाहन रवाना किया, लेकिन उससे पहले ही स्थानीय रहवासियों ने सतर्कता दिखाते हुए अपने स्तर पर आग को काबू में कर लिया. ट्रांसफार्मर में आग लगने से कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल रहा. दोनों ही मामलों में समय पर कार्रवाई और स्थानीय लोगों की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल पुलिस और दमकलकर्मी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं.

Next Post

बस कंडक्टर पर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, दोस्ती के बहाने फंसाया; रिजनल पार्क में की वारदात

Fri Jan 2 , 2026
इंदौर: शहर में बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रही एक कॉलेज छात्रा ने बस कंडक्टर पर दुष्कर्म और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने भी हस्तक्षेप […]

You May Like