रोपवे पार्किंग की कार से चोरी करने वाला गिरफ्तार

सतना: मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन को आने वाले दर्शनार्थियों की कार से उनका कीमती सामान और बैग चोरी करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रोपवे प्रबंधन की सूझबूझ और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पता चला है कि 6 मई को सागर जिला के रविन्द्र राठौर अपने परिवार के साथ दर्शन करने मैहर आए थे।

तभी रोपवे पार्किंग में खड़ी उनकी कार से जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया था। घटना की सूचना देवीजी चौकी पुलिस के पास की गई थी। इस वारदात के बाद 9 मई की शाम यही बदमाश फिर से वारदात करने आया तो सीसीटीवी में देखते ही उसे दबोच लिया गया। इस मामले में सूचना मिलने पर रविन्द्र राठोर मैहर पहुंचे तो रोपवे प्रबंधक अशरफ अली और पुलिस का उन्होंने ध्यन्यवाद ज्ञापित किया। पुलिस के अनुसार, चोरी करने वाला अमित द्विवेदी पिता राजेश द्विवेदी (22) निवासी शांति बिहार कॉलोनी रीवा है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई संगीन अपराध पंजीबद्ध हैं।

Next Post

ब्लैकमेल, रेप और धर्म परिवर्तन का आरोपी गिरफ्तार

Sun May 11 , 2025
इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र की 26 वर्षीय युवती ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें रेप, ब्लैकमेल और जबरन इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव डालने की बात कही. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर की विस्तृत जांच शुरू की.पुलिस के अनुसार युवती नागदा […]

You May Like