सिंगरौली: जिले में अवैध खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने आज शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना अभिवहन पास के रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है।खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा ने आज शुक्रवार को क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।
इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी 66 ए 1684 को रोककर जांच की गई, जिसमें वाहन चालक के पास रेत परिवहन से संबंधित वैध अभिवहन पास नहीं पाया गया। नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर पुलिस चौकी जयंत में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जप्त वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध रेत खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जिले में इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
