एस्टर लूप इनफिनिट के भरूच संयंत्र के निर्माण के लिए टोयो इंजीनियरिंग से अनुबंध

नयी दिल्ली, (वार्ता) अमेरिका (नास्डाक) में सूचीबद्ध लूप इंडस्ट्रीज ने बुधवार को बताया कि भारत में उसके संयुक्त उद्यम एस्टर लूप इनफिनिट टेक्नोलॉजीज प्रा.लि. ने गुजरात के भरूच में पुनर्चक्रण पर आधारित पीईटी रेजिन उत्पादन सुविधा के निर्माण के लिए टोयो इंजीनियरिंग इंडिया के साथ इंजीनियरिंग कार्य हेतु विस्तृत अनुबंध किया है। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह अनुबंध भारत में उसकी परियोजनाओं की पूरी डिज़ाइन प्रक्रिया, खरीद इंजीनियरिंग और तकनीकी दस्तावेज़ों को तैयार करने के लिए।

इन्फिनिट लूप इंडिया के उत्पाद पैकेजिंग और वस्त्र क्षेत्रों के काम आते हैं। एस्टर लूप इनफिनिट की 70,000 टन पीईटी रेजिन उत्पादन क्षमता की यह सुविधा 2027 के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है। इस संयुक्त उद्यम ने हाल ही में नाइकी के साथ कई वर्ष तक के लिए आपूर्ति का एक मसझौता किया है।

लूप इंडस्ट्रीज ने भारत में एस्टर इंडस्ट्रीज के साथ यह साझा उद्यम स्थापित किया है। टोयो वैश्विक स्तर पर इंजीनियरिंग , खरीद एवं निर्माण सेवाएं देने वाली फर्म है जिसे भारत में बड़े पैमाने पर औद्योगिक और पेट्रोकेमिकल परियोजनाओं को चार दशकों से अधिक समय तक निष्पादित करने का अनुभव है।

लूप इंडस्ट्रीज के मुख्य परिचालन अधिकारी अदिल एस्सद्दाम ने कहा, “हम इस महत्वपूर्ण चरण में टोयो के साथ सहयोग करने को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि हम इन्फिनिट लूप की भारत में पहली विनिर्माण इकाई प्रस्तुत कर रहे हैं। एस्टर इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और सीईओ अरविंद सिंघानिया ने कहा, “टोयो के साथ हमारा विस्तृत इंजीनियरिंग अनुबंध इस परियोजना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भूमि अधिग्रहण हो चुका है और नाइकी प्रमुख ग्राहक के रूप में हमारे साथ है।”

टोयो इंजीनियरिंग इंडिया के किशोर सालुंके ने कहा, “भरूच में केमिकल रिसाइक्लिंग पीईटी रेजिन परियोजना को निष्पादित करना गर्व का विषय है क्यों कि यह एक विशिष्ट पहल है। यह एक नई शुरुआत है और हमारे मिशन, अर्थात वैश्विक समुदाय की सतत वृद्धि के लिए इंजीनियरिंग, के अनुरूप है।”

 

 

Next Post

सिंहस्थ पूर्व संभाग भर के धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प

Thu Dec 18 , 2025
उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार ने उज्जैन के सर्वांगीण विकास का खाका तैयार कर लिया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के अनुसार, करीब 30 हजार करोड़ रुपये की राशि से उज्जैन नगरी और आसपास के क्षेत्रों का कायाकल्प किया जा रहा है. इस महाभियान […]

You May Like