लेफ्ट टर्न चौड़े, सड़कों पर जेब्रा क्रांसिंग व रोड़ मार्किंग के आदेश

इंदौर: शहर के सभी चौराहे पर लेफ्ट टर्न चौड़े, यातायात सिग्नल एवं चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात करने की व्यवस्था करें, ताकि जाम की स्थिति नहीं बने. साथ ही शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों, तिराहों पर केट्स आई, डेलिनेटर एवं समस्त सड़कों पर जेब्रा क्रांसिंग एवं रोड मार्किंग की व्यवस्था की जाए.उक्त बात कलेक्टर ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों से कही. कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में कलेक्टर वर्मा ने यातायात को सुगम बनाने के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिये कि मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ा रहे ई-रिक्शा को नियंत्रित करने की कार्रवाई करें.

उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जहां-जहां ब्लेक स्पाट है, उन्हें चिन्हित कर ऐसी व्यवस्था करें, ताकि सड़क हादसे नहीं हो. कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले वैकल्पिक मार्ग को प्राथमिकता पर बनाएं ताकि वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. बैठक में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, डीसीपी ट्रॉफिक राजेश त्रिपाठी, स्मार्ट सिटी सीईओ अर्थ जैन, आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य सहित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

सभी सिग्नल को सिंक्रोनाइज किया जाए
बैठक में कलेक्टर वर्मा ने कहा कि सभी सिग्नल को आपस में सिंक्रोनाइज किया जाएं. सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग नहीं होने दें. यातायात में बाधक बन रहे विद्युत पोल को अन्य जगह पर शिफ्ट करें. शैक्षणिक संस्थानों के आसपास का अतिक्रमण को हटाया जाए.

Next Post

भूपति की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के 50 पूर्व माओवादी मुख्यधारा में लौटे

Tue Sep 1 , 2026
गढ़चिरौली, 01 सितंबर (वार्ता) पूर्व शीर्ष माओवादी नेता मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति की निरंतर अपील और पुनर्वास प्रयासों के बाद छत्तीसगढ़ के 50 पूर्व माओवादी मुख्यधारा में लौट आए हैं अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पहले आत्मसमर्पण करने वाले […]

You May Like