उज्जैन:सिहंस्थ के तहत जिन आंतरिक मार्गों को चौड़ा किया जाना है, उनकी ड्राइंग डिजाइन तैयार हो गई है, प्रभावित रहवासियों को नोटिस भी बांट दिए गए हैं, नोटिस पीरियड खत्म होते ही तोड़फोड़ शुरू हो जाएगी. शहर में लगभग 13 से 16 मार्ग को चौड़ा किया जाएगा.नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि सिंहस्थ के लिए शहर के बाहरी मार्गो से लेकर आंतरिक मार्गों तक की आवश्यकता पड़ेगी.ऐसे में हाल फिलहाल आधा दर्जन से अधिक मार्गो को प्राथमिकता पर लिया है, कुछ क्षेत्रों में नोटिस बांट दिए गए हैं तो कहीं मार्किंग कर दी गई है.
इधर,एमआईसी की बैठक में दर्जन भर मार्गों के चौड़ीकरण के लिए टेंडर निकालने की स्वीकृति दे दी है. टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है व जल्द ही चौड़ीकरण के काम शुरू हो जाएंगे. व्यापारिक,रहवासी, धार्मिक स्थल भी चौड़ीकरण की जद में आ गए है.सिंहस्थ के लिए करीब 16 मार्गों पर चौड़ीकरण होना है, जिनमें से पहले चरण में करीब 5 मार्गों को चुना है.शहर में कुल 1,335 मकान व 51 धार्मिक स्थल ऐसे चिन्हित किए है जो हटाये जाएंगे.
