भोपाल। रेलवे के जिन कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता, सूझ-बूझ और सजगता का परिचय देते हुए संभावित असामान्य घटनाओं को टाला. उन सभी 50 रेलकर्मियों को मंडल कार्यालय में प्रशस्ति पत्र और नगद राशि से सम्मानित किया गया. इन रेलकर्मियों ने अपनी सूझ-बूझ, सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से गंभीर दुर्घटनाओं को रोकने का प्रशंसनीय कार्य किया है. इनके प्रयासों से न केवल रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई बल्कि रेलवे संपत्ति की भी सुरक्षा हुई. रेल प्रशासन कर्मचारियों के समर्पण, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रेरित करता है. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने कर्मचारियों के उत्साह, सजगता एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए रेलकर्मियों को निरंतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वय श्रीमती रश्मि दिवाकर, योगेन्द्र बघेल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विजय शंकर गौतम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
सूझ-बूझ और सतर्कता से दुर्घटनाएं रोकने वाले 50 रेलकर्मी सम्मानित
