दो दिन की यात्रा पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

दो दिन की यात्रा पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

नयी दिल्ली 10 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड पहुंचे , जहां न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने हवाई अड्डे पर उनका खुद स्वागत किया। श्री मोदी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा संपन्न होने के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। चार दशक से भी अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह प्रधानमंत्री लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता को लेकर बेहद उत्सुक हैं। वह एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, “कुछ समय पहले ऑकलैंड पहुँचा। हवाई अड्डे पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का आभारी हूँ। यह यात्रा ऐतिहासिक है, क्योंकि चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की यह पहली यात्रा है। मैं प्रधानमंत्री लक्सन के साथ वार्ता करने तथा भारत-न्यूज़ीलैंड मित्रता के समग्र आयामों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूँ। मैं कल ऑकलैंड में एक सामुदायिक कार्यक्रम को भी संबोधित करूंगा।” श्री मोदी शनिवार को एक खेल कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और स्वदेश रवाना होने से पहले कल शाम भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे।

 

 

.....

Next Post

उत्तर प्रदेश में 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Fri Jul 10 , 2026
लखनऊ, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सक्रिय मानसूनी परिस्थितियों और प्रदेश के मध्योत्तर भाग के आसपास बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से व्यापक वर्षा का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते […]

You May Like