
छतरपुर: महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के बीजे (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म) और एमजे (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने शुक्रवार दोपहर कुलगुरु डॉ. राजेश कुशवाहा को आवेदन सौंपा। छात्रों ने कहा कि जिले में पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए यह कोर्स उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है।
छात्रों ने मांग की कि विश्वविद्यालय में जल्द से जल्द पत्रकारिता के दोनों पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएं, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सके और उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े।इस पर कुलगुरु डॉ. राकेश कुशवाहा ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांग को संज्ञान में लिया जाएगा। इस विषय पर विश्वविद्यालय स्तर पर चर्चा कर पत्रकारिता पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा।
Next Post
जबलपुर को महिलाओं के लिए देश का सबसे सुरक्षित शहर बनाना है: आई जी
Sat Jul 4 , 2026
जबलपुर: महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केवल योजनाओं का निर्माण ही नहीं, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन और समय-समय पर समीक्षा भी आवश्यक है। पिछले एक वर्ष में अभियान के अंतर्गत सेफ्टी ऑडिट, संस्थागत नीतियों में महिलाओं की आवश्यकताओं को शामिल करने, पुलिस बल के प्रशिक्षण, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता […]

You May Like
-
1 year ago
रहली में दो क्लिीनिक सील