ग्वालियर जीआईएस सर्वे में 40,000 से अधिक संपत्ति बिना नामांकन मिलीं, 22,000 से अधिक का भूखंड बढ़ा

ग्वालियर: नगर निगम द्वारा किए जा रहे जीआईएस सर्वे में अब तक 24 वार्डों का काम पूरा हो चुका है। इस दौरान 40,000 से अधिक नई संपत्तियाँ ऐसी पाई गईं जिनका संपत्ति कर विभाग में नामांकन नहीं था। सर्वे से यह भी पता चला कि 22,332 संपत्तियों का भूखंड दायरा बढ़ा, कुल 7.07 करोड़ वर्गफीट अतिरिक्त क्षेत्र शामिल हुआ। नगर निगम अब तक 5,265 संपत्तियों का नामांकन कर चुका है, जिससे भविष्य में कर आय बढ़ेगी।

अवैध या डुप्लीकेट संपत्तियों की भी पहचान हुई, 36,938 डुप्लीकेट दर्ज किए गए। सर्वे के तहत बाकी 36 वार्डों का काम अभी शेष है, जिसे निगम ने दिसंबर 2025 तक पूरा करने का समय बढ़ाया है। नगर निगम ने पहले वार्ड-24 में संपत्ति मालिकों को दावे-आपत्ति के पत्र भेजना शुरू किया है। संपत्ति मालिकों को 15 दिन का समय दिया जाएगा, यदि वे नहीं आते हैं, तो सर्वे की नपाई को फाइनल मानकर कर वसूली की जाएगी। अधिकारी बताते हैं कि यह सर्वे संपत्ति कर दायरे का विस्तार और ग्राउंड लेवल पर कर वसूली में सुधार के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Next Post

लटकते बिजली तार के करेंट से युवक की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने घेरा बिजली कार्यालय

Wed Oct 8 , 2025
बालाघाट: परसवाड़ा थाना क्षेत्र के लिंगा के पास, झूलते बिजली के तार के करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय के सामने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया है।जानकारी अनुसार पिकअप वाहन के डाले […]

You May Like