हथियारबंद बदमाश सोना लूट कर फरार, व्यापारी सड़कों पर उतरे

भिण्ड, 02 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर में तीन हथियारबंद बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर सोना लूट कर फरार हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुराना सराफा बाजार स्थित ज्वेलर्स दुकान पर तीन हथियार बंद बदमाशों ने शाम लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले दो फायर किए, फिर ज्वेलर्स दुकान पर बैठे व्यापारी को कट्‌टा अड़ाकर। दुकान का सोना लूटकर भाग निकले। इस घटना के बाद व्यापारी पुलिस के विरोध में सडक पर उतर आए।

पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Next Post

पटेल मंडला के ग्राम जंतीपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

Sun Feb 2 , 2025
मंडला, 02 फरवरी (वार्ता) पीएम जनमन योजना के तहत मध्यप्रदेश के मंडला जिले के ग्राम जंतीपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल शामिल हुए। उन्होंने हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। श्री पटेल का स्वागत में स्थानीय चरगांव बीजाडांडी के लोक नर्तक दल ने सैला नृत्य की प्रस्तुति दी। […]

You May Like