खेत में मिली महिला की लाश

जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम धनगवां स्थित खेत में एक महिला की लाश पड़ी मिली। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक बबलू प्रसाद कोल 40 वर्ष निवासी धनगवां ने सूचना दी कि रविवार को मजदूरी करने बघराजी चला गया था.

घर में माता पिता, पत्नी केरा बाई व छोटा बेटा अंकित थे, शाम लगभग 7 बजे घर वापस आया तो मां बती बाई ने बताया कि बहू कहीं गयी है तो वह पत्नी की तलाश करते हुये इंद्रजीत के खेत तरफ पहुंचा जहां पत्नी केरा बाई मृत पड़ी मिली। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा जिसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।

Next Post

कर्मचारी के घर निकला सात फीट लंबा धामन सांप

Mon May 19 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत चौहानी मुक्ति धाम में शवदाह करने वाले नगर निगम कर्मचारी रामलाल के घर में शाम साढ़े छः बजे एक सात फीट लंबे सांप को देखकर परिजनों में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में […]

You May Like