प्राथमिक शाला सुआतला में छात्र छात्राओं को निशुल्क बैंग और लंच बाक्स का वितरण

सागर। अग्रवाल विकास सभा सागर द्वारा अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में शासकीय प्राथमिक शाला सुआतला पहुंचकर अध्ययनरत छात्र छात्राओं को निशुल्क स्कूल बैग और लंच बॉक्स वितरित किए और उनसे संवाद कर उनसे शैक्षणिक संवाद व भविष्य मे क्या बनना है उनकी इच्छा पूछी। अध्यक्ष अग्रवाल ने कहां कि शिक्षा के प्रोत्साहन का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा शिक्षा के बेहतर उन्नयन के लिए अग्रवाल समाज सदैव अग्रणी रहेगा। सचिव मोहन अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल विकास सभा द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु अग्रवाल विकास सभा सागर द्वारा शिक्षा से सरोकार और भविष्य से संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्राथमिक शाला सुआतला मे छात्र छात्राओं को निशुल्क स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए गये। पूर्व में भी हमारी संस्था द्वारा संत रविदास वार्ड स्थित शासकीय विद्यालय में वाटर कूलर, पंखे एवं छात्राओं को निशुल्क स्टेशनरी वितरित की जा चुकी है।

शिक्षिका रजनी गौतम द्वारा पदाधिकारियों का स्वागत किया गया एवं शाला प्रभारी श्रीमती अंजना ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सीमा अग्रवाल, कार्यसमिति सदस्य गीतेश अग्रवाल,अभिषेक अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल,युवा उपसमिति के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल बंटी, महामंत्री गौरव अग्रवाल, मोहित अग्रवाल,निशी अग्रवाल, राजेन्द्र मलैया विकास अग्रवाल सहित शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Next Post

धीरेंद्र शास्त्री पर विवादास्पद टिप्पणी करने वाले लखनऊ विवि के प्रोफेसर रविकांत पर FIR

Mon Aug 4 , 2025
छतरपुर।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर “महिला तस्कर” कहने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रविकांत के खिलाफ छतरपुर जिले के बमीठा थाने में FIR दर्ज की गई है। यह शिकायत रविवार देर रात 12 बजे बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के […]

You May Like