बातों में उलझाकर महिला का मंगलसूत्र एवं टाप्स ले गए ठग 

मुलताई। नगर में जामा मस्जिद के सामने एक अज्ञात ठग महिला एवं पुरुष द्वारा आजाद वार्ड निवासी एक महिला को बातो में उलझाकर उसका सोने का मंगलसूत्र एवं सोने के टाप्स ले जाने की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित महिला ने घटना कि लिखित रिपोर्ट थाने में की है।आजाद वार्ड निवासी महिला लीला बाई पति लखनलाल बचले ने थाने में दिए आवेदन में बताया सोमवार शाम करीब 6.30 बजे नगर में जामा मस्जिद के सामने दियावार मेडिकल स्टोर गई थी तथा दवाई लेकर मै वापस अंजुमन रोड से अपने घर जाने लगी तभी रास्ते में आरिफ टेलर की दुकान के पास एक अज्ञात व्यक्ति मेरे से घर के बारे में बात करने लगा,तभी एक अज्ञात महिला वहा पर पहुंची तथा मुझसे अगर बत्ती मांगने लगी तो मै फव्वारा चौक पर अगरबत्ती लेने के लिये आई तभी रास्तें में दियावार मेडिकल के पास खड़े रहे तथा वह महिला ने एक पर्स खोला तथा मेरे को फुकने लगाया तथा मेरे से घर की जानकारी ली और मेरे द्वारा बोला की मेरे पास पैसे नही है तथा जैवरात नही है तो वह महिला एवं आदमी ने बोला की तुम्हारे कान के टाप्स निकाल कर पर्स में रख दो तथा उक्त महिला ने मेरा मंगलसूत्र खोलकर रखा और कहा तुम 25 कदम श्रीराम श्रीराम करते हुये जाओ और पीछे मुड़कर मत देखना तथा पर्स पर फुकने लगाया था। मै आगे बडी बाद में वापस देखा तो वह लोग मेरा सामान लेकर गायब हो गए। महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

मुलताई-खेड़ली बाजार रोड पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, चालक की मौके पर ही मौत

Tue Feb 17 , 2026
मुलताई। मुलताई खेड़ली बाजार रोड पर ग्राम महतपुर पंखा के पास सोमवार की रात 9 बजे पंचर खड़े ट्रक से एक बाइक टकरा गईं, जिससे बाइक चालक की मौत हो गईं।बताया जाता है ग्राम महतपुर पंखा के पास बरई घाट में आगे एक ट्रक पंचर खड़ा था। इस दौरान ग्राम […]

You May Like