डियाजियो का भारत में अपने कारोबार में विस्तार का इरादा

नयी दिल्ली:दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनियों में से एक ब्रिटेन की ‘डियाजियो’ कंपनी धीरे-धीरे भारत में अपना विस्तार कर रही है।कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि डियाजियो भारत में अपनी सहायक इकाई ‘डियाजियो इंडिया’ के माध्यम से कारोबार रही है और भविष्य में इसका अपने बिजनेस में विस्तार करने का इरादा है।
गौरतलब है कि यह कंपनी दुनिया के 180 देशों में कारोबार कर रही है और इसने पिछले वर्ष 27 अरब डॉलर का कारोबार किया था। कंपनी भारत में तेजी से अपना विस्तार कर रही है।
डियाजियो के कई फेमस ब्रांड में मैक डॉवैल्स, रॉयल चैलेंज जॉनी वॉकर सिग्नेचर, ब्लैकडॉग, ब्लैक एंड वाइट आदि हैं।कंपनी ने हाल में रॉयल चैलेंज अमेरिकन प्राइड, जॉनी वॉकर ब्लॉन्ड जैसे ब्रांड्स लॉन्च किए और कई छोटी कंपनियों को भी खरीदा है।कंपनी ने शनिवार को गुरूग्राम में रॉयल चैलेंज अमेरिकन प्राइड ‘रोडियो नाइट्स’ की शुरुआत की और शहर के युवाओं में जोश भर दिया।

अमेरिकाना और वाइल्ड वेस्ट की भावना से प्रेरित इस कार्यक्रम में संगीत, गेम्स और नृत्य जबरदस्त संगम देखने को मिला। गुरुग्राम के सोका में आयोजित इस कार्यक्रम को खासतौर पर युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया था।रॉयल चैलेंज अमेरिकन प्राइड के इस अनोखे विचार पर डियाजियो इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग और पोर्टफोलियो हेड वरुण कोरिच ने कहा, “रोडियो नाइट्स का मकसद युवाओं को अमेरिकाना की भावना, आज़ादी और सांस्कृतिक खोज का अनुभव देना है।

रोडियो नाइट्स उसी सोच का विस्तार है और हम सिर्फ़ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक नया सांस्कृतिक कोड गढ़ रहे हैं। रॉयल चैलेंज अमेरिकन प्राइड इस सफर का केंद्र है।”
रॉयल चैलेंज अमेरिकन प्राइड रोडियो नाइट्स जल्द ही भारत के अन्य शहरों में भी आयोजित की जाएगी, ताकि नए दौर के युवा वैश्विक संगीत,संस्कृति, आज़ादी और रोमांच का अनुभव कर सकें।

Next Post

वकील अपने रुख़ पर कायम, आज से अदालतों में कामकाज रहेगा बंद

Mon Sep 8 , 2025
नयी दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से आंदोलन वापस लेने का संदेश मिलने के बावजूद दिल्ली की सभी ज़िला बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने साफ़ कर दिया है कि वकील अपने रुख़ पर कायम रहेंगे। साथ ही समिति ने एलान किया है कि सोमवार से सभी अधिवक्ता अदालतों […]

You May Like