ग्वालियर:पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 25 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 30 सितम्बर को श्रृद्धांजलि अर्पित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे। कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल एवं बालखाण्डे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माधवराव सिंधिया को श्रृद्धाजलि अर्पित करने के लिए प्रातः 09 बजे अम्मा महाराज की छत्री में सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया है। नदी गेट पर प्रात: 8 बजे सिंधिया प्रतिमा पर पुष्पाजली अर्पित की जाएगी।
अम्मा महाराज की छत्री स्थित गोपाल मंदिर में सांयकाल 4ः30 बजे प्रसिद्ध गायक राजेश जैन एवं शिन्नी कालविन्ट एवं साथी कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत कर स्वरांजली के द्वारा श्रृद्धांजलि अर्पित की जाएगी । इस अवसर पर चारों धर्माे के गुरू संत कृपाल सिंह महाराज, शहरकाजी अब्दुल अजीत कादरी, क्रिश्चियन समाज के संजय भोसले एवं सिख समाज के गुरू सरदार बजजीत सिंह एवं ढोली बुआ महाराज बालकृष्ण महाराज को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया जायेगा ।
1000 बिस्तरों के अस्पताल पर मरीजों को सुरेश पहलवान के द्वारा भोजन वितरण, पार्षद नवीन यामिनी परांडे द्वारा महाराज बाडे़ पर भोजन वितरण एवं सुरेन्द्र परमार (चच्चू) द्वारा मुरार स्थित 07 नम्बर चैराहे पर फल वितरण किया जाएगा। दिनेश शर्मा द्वारा दीनदयाल नगर स्थित अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा । एमआईटीएस सम-विश्वविद्यालय में कै. महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया को पुष्पांजली एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
