घाटमपुर में युवक का शव मिला

सागर: सागर जिले के सुरखी थाना अंतर्गत ढाना पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित ग्राम घाटमपुर से सडक़ किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है.

सुरखी थाना प्रभारी रामू प्रजापति ने बताया कि आज रविवार की सुबह ढाना चौकी अंतर्गत ग्राम घाटमपुर में सडक़ किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी. जिसकी शिनाख्ती अजित अहिरवार उम्र 25 वर्ष के रुप में हुई.मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया और मृतक पिता के बाहर होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है. कल सोमवार को पिता के आ जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा सकेगा.

Next Post

कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Sun Aug 3 , 2025
कटनी: वर्षों बाद पुनः शुरू हुई कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। पुरैनी से नर्मदा जल लेकर भक्तों ने जागेश्वर व नीलकंठेश्वर धाम तक यात्रा कर जलाभिषेक किया। कोविड से बाधित परंपरा अब श्रद्धा और एकता के प्रतीक रूप में लौटी। अगले वर्ष भव्य आयोजन का संकल्प लिया […]

You May Like