शाहगंज. भाजपा नेता की दिनदहाड़े दबंगई का मामला सामने आया है जिसमें उसने अपने साथियों सहित रेत रॉयल्टी ऑफिस में लाठी डंडे बरसाए. दबंग बीजेपी नेता ने ऑफिस में जमकर तोडफ़ोड़ भी की. पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसी टीव्ही कैमरे में कैद हो गई. करीब तीन मिनट 42 सेकंड के वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह भाजपा नेता रेत रॉयल्टी ऑफिस में अपनी दबंगई दिखा रहा है.
यू फोरिया एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी में केशियर पद पर काम कर रहे सीहोर के पच पिपलिया निवासी राहुल वर्मा पिता प्रेम सिंह ने शाहगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीती रात कंपनी के ग्राम जनवासा स्थित रेत रॉयल्टी ऑफिस में केश काउंटर पर बैठा था तभी रात करीब 12.05 बजे ग्राम नांदनेर निवासी राजवर्धन उर्फ गौरव राजपूत अपने साथियों के साथ डंडे लेकर आए और रेत गाड़ी ग्राम नांदनेर से क्यों निकलती हैं. इस बात को लेकर झगडऩे लगे और डंडे लाठियों से तोडफ़ोड़ कर मारपीट की. फरियादी राहुल ने रिपोर्ट में लिखाया की मारपीट से उसे हाथ में चोट आई है. वहीं ऑफिस में रखे सामान का भी नुकसान हुआ है. रेत रॉयल्टी ऑफिस में मारपीट का आरोपी गौरव राजपूत हाल ही में भाजपा शाहगंज मंडल द्वारा घोषित कार्यकारणी में मंत्री है.
पांच लोगां पर हुआ प्रकरण दर्ज
जनवासा रेत रायलटी ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी से मारपीट और तोडफ़ोड़ का मामला दर्ज किया गया है जिसमें पुलिस ने दो लोगों साहित तीन अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिनेश सिंह चौहान
थाना प्रभारी, शाहगंज
