खेल जीवन को अनुशासित बनाते हैं: जॉली कुरियन

सीहोर. स्थानीय विद्यालय दि ऑक्सफोर्ड हा.से. स्कूल में क्वालिटी समर फन कैंप का आयोजन किया गया. कैंप की थीम क्वालिटी चैंपियंस छोटे कदम, बड़ा प्रभाव रही. कैंप के दौरान बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया गया. खेल शिक्षक राष्ट्रीय कोच सुमित शर्मा के निर्देशन में बच्चों ने खेल की विभिन्न तकनीकों को सीखा. समारोह के दौरान एड. जॉली कुरियन ने बच्चों को खेलों के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, यह जीवन को अनुशासित और संतुलित बनाते हैं. डॉ. बीना जे. कुरियन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल का विकास होता है. कैंप के समापन समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए साथ ही सुमित शर्मा का भी सम्मान किया गया.

Next Post

जैन समाज; बहू मंडल ने स्टेशन बजरिया में प्याऊ का शुभारंभ किया

Sat May 10 , 2025
भोपाल।जैन समाज के महिला संगठन बहू मंडल के द्वारा स्टेशन बजरिया में जैन मंदिर के पास प्याऊ का शुभारंभ जैन समाज के सक्रिय महिलाओं के समूह बहू मंडल चौक द्वारा सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया गया पंचायत कमेटी के मंत्री मनोज जैन आर एम सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ अध्यक्ष मनोज मन्नू […]

You May Like