मालगाड़ी के पटरी से उतरने से ट्रेनें प्रभावित, शताब्दी एक्सप्रेस आज रही रद्द

भोपाल। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में मथुरा–पलवल रेलखंड के वृंदावन रोड और अझई स्टेशनों के बीच बुधवार सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इस घटना के कारण भोपाल मंडल होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों की सेवा प्रभावित हुई।

रेल अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे के चलते नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12002/12001) को दोनों दिशाओं में पूरी तरह रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही 10 अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

मार्ग परिवर्तित होने वाली प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं, हजरत निजामुद्दीन–हैदराबाद एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन–तिरुपति एक्सप्रेस, फिरोजपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन–एर्नाकुलम एक्सप्रेस, अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन–रानी कमलापति भोपाल एक्सप्रेस, नई दिल्ली–बैंगलुरू कर्नाटका एक्सप्रेस, नई दिल्ली–चेन्नई एक्सप्रेस और श्री गंगानगर–हुजूर साहेब नांदेड एक्सप्रेस। इन ट्रेनों को नई दिल्ली–दिल्ली–छाता–मितावली–आगरा या रेवाड़ी–अलवर–मथुरा मार्ग से डायवर्ट किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले अपने ट्रेन की स्थिति की पुष्टि रेल हेल्पलाइन 139, अपने स्टेशन या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस घटना से प्रभावित यात्रियों के लिए रेलवे ने आवश्यक सुरक्षा और जानकारी के इंतजाम किए हैं, और प्रभावित ट्रेनों के मार्ग पुनर्स्थापित करने का कार्य जारी है।

Next Post

नियम विरुद्ध भुगतान करने पर प्रभारी प्राचार्य निलंबित

Wed Oct 22 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर संभाग आयुक्त अनिल सुचारी ने श्रीमती सीमा कौशल उच्च माध्यमिक शिक्षक (तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य) शासकीय उ.मा.वि. मंडी बामोरा विकासखण्ड बीना जिला सागर को नियम विरुद्ध भुगतान करने एवं वसूली की राशि जमा नहीं करने पर निलंबित किया। कमिश्नर कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार […]

You May Like