फर्जी फॉरेक्स ट्रेडिंग ठगी में जमानत से इंकार

जबलपुर:हाईकोर्ट ने 38.50 लाख रुपये की फर्जी फॉरेक्स ट्रेडिंग ठगी के मामले में आरोपित उमेश कांतिलाल पटेल को जमानत देने से इनकार कर दिया।
न्यायमूर्ति द्वारकाधीश बंसल की एकलपीठ ने कहा कि मामले में गंभीर अपराध के आरोप के मूल तथ्य एफआईआर में ही मौजूद थे। इसलिए पुलिस को जांच पूरी
कर चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 दिन की अवधि मिलेगी, ना कि 60 दिन।
मामला अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र का है। संतोष कुमार चौरसिया की शिकायत पर पुलिस ने 4 दिसंबर 2024 को उमेश कांतिलाल पटेल और
अंकित मालीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। आरोप है कि फर्जी फॉरेक्स ट्रेडिंग और निवेश पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 38.50
लाख रुपये ठगे गए। जांच के दौरान गंभीर आपराधिक आरोप भी जोड़े गए।

आरोपित ने तर्क दिया कि पुलिस ने 60 दिन में चार्जशीट पेश नहीं की, इसलिए उसे
जमानत का अधिकार है। हाई कोर्ट ने यह दलील खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि बाद में गंभीर आरोप जोड़े जाने के बावजूद यदि उसके मूल तथ्य एफआईआर में पहले से मौजूद हैं, तो चार्जशीट के लिए 90 दिन की अवधि ही मानी जाएगी। कोर्ट ने पुनरीक्षण याचिका खारिज करते हुए विशेष न्यायालय का आदेश बरकरार रखा।

Next Post

किशन मोदी को हाईकोर्ट से जमानत नहीं

Tue Sep 15 , 2026
जबलपुर: हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद किशन मोदी की 90 दिन की अस्थायी जमानत याचिका निरस्त कर दी। न्यायमूर्ति रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन की एकलपीठ ने कहा कि आवेदक को आवश्यक उपचार न्यायिक अभिरक्षा में ही उपलब्ध कराया जा सकता है। कोर्ट ने जेल प्रशासन को […]

You May Like