नारायणगंज CHC में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा

मंडला। नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवार कल्याण, किशोर, मातृ व शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। दस्तक अभियान की फॉलोअप एंट्री, सिकलसेल जांच, एनसीडी डाटा एंट्री में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एएनसी पंजीयन व जांच को लेकर अनमोल एप में समय पर एंट्री सुनिश्चित करने को कहा गया। उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को समय पर रेफर करने, बाल मृत्यु व घर प्रसव की जानकारी जुटाने और वीएचएनडी सत्रों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आरबीएसके टीम को विद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की बात कही गई।

Next Post

तालाब में नहाने गई दो बहनों की डूबने से मौत

Mon Aug 4 , 2025
पांढुरना। परिजनों के साथ दिन भर खेत में काम करने के बाद तालाब में नहाने गई ग्राम राजडोंगरी की दो बहनों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई,नांदनवाडी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच कर रहीं है । स्कूल को छुट्टी होने से नांदनवाडी पुलिस चौकी क्षेत्र के […]

You May Like