सीहोर। भाजपा के समस्त मोर्चों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक को प्रदेश प्रभारी मनोरंजन मिश्रा व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने संबोधित किया.
प्रदेश प्रभारी मनोरंजन मिश्रा ने कहा कि पार्टी का एक ही मूलमंत्र है राष्ट्र प्रथम. भाजपा सत्ता प्राप्ति के उद्देश्य से नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम की भावना से जनसेवा के लिए राजनीति करती है. उन्होंने सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों को निर्धारित समय-सीमा में अपनी कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकारिणी में जमीनी स्तर पर सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता से अवसर दिया जाए. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारत में ऐसी शक्तियां एकत्रित हो रही हैं, जो देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने की बात करती हैं। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों का ऐसी ताकतों के साथ खड़ा होना चिंताजनक है. जिला उपाध्यक्ष आनंद पटेल, जिला मंत्री प्रीति सोनी, जिला मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पंवार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी अनिता भंडेरिया एवं अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि नागले सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, आदि मोर्चा पदाधिकारी मौजूद थे.
