
सीहोर। शनिवार की दोपहर स्थानीय करोली माता मंदिर के समीप तेज रफ्तार ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 के स्टाफ द्वारा घायल व्यक्ति को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल व्यक्ति की फिलहाल पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करौली माता मंदिर के समीप एक व्यक्ति चलती ट्रेन से गिर पड़ा. मामले की सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को 108 एंबुलेंस को दी, लेकिन काफी देर तक बाद पुलिस तो पहुंची, लेकिन 108 नहीं आ सकी. मजबूरन लोगों ने डायल 112 को सूचना दी. मौके पर पहुंची डायल 112 के स्टाफ रविन्द्र तोमर और घनश्याम वर्मा ने घायल व्यक्ति को स्ट्रैचर पर लिटाकर वाहन तक लाए और उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस घायल की पहचान का प्रयास कर रही है.
